Posts

Showing posts from March, 2025

नन्ही बच्ची ने रोजा रख कर दे रहे हैं सब्र और जज्बे का इम्तिहान !

Image
नन्ही बच्ची ने रोजा रख कर दे रहे हैं सब्र और जज्बे का इम्तिहान   तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट  तिल्दा-नेवरा:-- रोजेदारों के लिए रमजान का महीना काफी अहम होता है | माहे - ए - रमजान में नन्हे रोजेदार भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं | रमजान में बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी रोजा रख कर खुद की इबादत में पीछे नहीं है | इस स्तर में तिल्दा नेवरा निवासी मासूम बच्ची जन्नत फातिमा खान 8 वर्ष भी रोजा रखकर खुद के आगे सस्ता कर रहीं हैँ 8 साल की मासूम बच्ची जन्नत फातिमा खान बताया कि सेहरी में उठाना बहुत अच्छा लगता है | और इफ्तार करना बहुत अच्छा लगता है | रब उन्हें हिम्मत और सब्र दे रहा है | भूख और प्यास बिल्कुल नहीं सता रहीं है |                 रहमत और बरकत का महीना माह - ए - रमजान लोगों में इबादत के लिए जुनून पैदा करता है| इसीलिए बच्चे भी इबादत में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं | और उन्हें अल्लाह के नजदीक माना जाता है |        नन्हे रोजेदारों ने कहा कि वे रोजा र...

छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन का होली मिलन समारोह संपन्न!

Image
छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन का होली मिलन समारोह संपन्न! रिपोर्टर मनीषा टंडन तिल्दा-नेवरा:--  छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन के मध्य कुमारी अर्चना वर्मा ने छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन की सदस्यता ग्रहण किया , तिल्दा-नेवरा  के वि‌श्राम गृह में आयोजित होली मिल‌न समारोह में पत्रकारों  ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दिया ,वहीं पर कुमारी अर्चना वर्मा ने छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन की सदस्यता ग्रहण किया । कुमारी अर्चना वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । साथ ही उपस्थित पत्रकारों ने नव सदस्य अर्चना वर्मा का स्वागत किया । होली मिलन समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत, जिला सचिव चंद्रशेखर यदू, जिला मिडिया प्रभारी अजय नेताम , विधानसभा कोषाध्यक्ष प्रेम कोशले विधानसभा धरसीवां  अध्यक्ष रोहित वर्मा ,  ब्लांक अध्यक्ष हरिराम मार्कंडेय, ब्लांक महासचिव सौरभ सिंह यादव, सिमगा ब्लांक अध्यक्ष थानेश्वर साहू , ब्...

तिल्दा-नेवरा की बेटी ने नयोदय विद्यालय मे सबसे अधिक अंक अर्जित कर बढाया मान,,!

Image
तिल्दा-नेवरा की बेटी ने नयोदय विद्यालय मे सबसे अधिक अंक अर्जित कर बढाया मान,,!  तिल्दा नेवरा संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट,,,!  तिल्दा-नेवरा:-- पी एम श्री प्रियदर्शिनी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , तिल्दा नेवरा, की कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी साक्षी वर्मा, पिता श्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) परीक्षा में पूरे तिल्दा ब्लॉक में एकमात्र सफल छात्रा बनकर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। कुमारी साक्षी की इस अद्वितीय उपलब्धि पर शाला के SMDC अध्यक्ष श्री मनोज निषाद जी,प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी, उप प्राचार्य श्रीमती प्रभा वर्मा, प्रधान पाठक श्री नीरज कुमार साहू, समन्वयक श्री शैलेन्द्र डहरिया  एवं समस्त स्टाफ ने  ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ दीं। यह विशिष्ट उपालब्धि शाला में नियमित अध्ययन के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय की भी नियमित कक्षा विषय शिक्षकों के द्वारा लिए जाने के कारण संभव हो पाया है । साथ ही साक्षी वर्मा ने अपनी मेहनत, दृढ़ता, और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है, जिससे न केवल उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि पूरा त...

तिल्दा-नेवरा की बेटी ने नयोदय विद्यालय मे सबसे अधिक अंक अर्जित कर बढाया मान,,!

Image
तिल्दा-नेवरा की बेटी ने नयोदय विद्यालय मे सबसे अधिक अंक अर्जित कर बढाया मान,,!  तिल्दा नेवरा संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट,,,!  तिल्दा-नेवरा:-- पी एम श्री प्रियदर्शिनी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , तिल्दा नेवरा, की कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी साक्षी वर्मा, पिता श्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) परीक्षा में पूरे तिल्दा ब्लॉक में एकमात्र सफल छात्रा बनकर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। कुमारी साक्षी की इस अद्वितीय उपलब्धि पर शाला के SMDC अध्यक्ष श्री मनोज निषाद जी,प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी, उप प्राचार्य श्रीमती प्रभा वर्मा, प्रधान पाठक श्री नीरज कुमार साहू, समन्वयक श्री शैलेन्द्र डहरिया  एवं समस्त स्टाफ ने  ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ दीं। यह विशिष्ट उपालब्धि शाला में नियमित अध्ययन के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय की भी नियमित कक्षा विषय शिक्षकों के द्वारा लिए जाने के कारण संभव हो पाया है । साथ ही साक्षी वर्मा ने अपनी मेहनत, दृढ़ता, और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है, जिससे न केवल उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि पूरा त...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा मे, मनाया गया विश्व क्षय दिवस !

Image
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा मे, मनाया गया विश्व क्षय दिवस !  डभरा:--- 24/03/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा मे विश्व क्षय दिवस मनाया गया,, जिसमें हमारे बीएमो,सहीत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे!  इसके साथ ही डभरा ब्लाक में CY TB infection स्किन टेस्ट का भी शुभारंभ किया गया!  जिसमें डॉ राजेंद्र कुमार पटेल(BMO) , डॉ दिनेश कुमार नायक,श्रीमती रुकमनी चौहान(BPM), श्री पुरंदर राठिया (BTEO), श्रीमती मीना कोरम (STS)आर डी सिदार(MPS), श्री बी के शर्मा (MPS),श्री ध्यानेश्वर प्रसाद पटेल (MPS), श्रीमती एम सोनी(LHV), श्रीमती सातवती सिदार (LHV),श्रीमती चंद्रकांती भुई (LHV), श्रीमती प्रीति साहू( स्टाफ नर्स), श्रीमती पी कुमार (LHV),जेएस सिदार (MLT), मनोज कुमार भैना (RHO), श्री ओमप्रकाश साहू (LDC), श्री आजम अली(फार्मासिस्ट), श्रीमती शांती भास्कर(स्टाफ नर्स), श्री मनोज जोशी (Attended), दीपक कुमार पटेल (dental attend) 20 लोगो का स्किन टेस्ट सफलता पूर्वक किया गया।

जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों की सर्वे जल्दी कराई जाएगी !

Image
जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों की सर्वे जल्दी कराई जाए जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित कलेक्टर को लिखा पत्र जैजैपुर:-- जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर सहित कलेक्टर को पत्र लिखकर अपने जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2.0 हेतु सर्वे कराने की बात कही है। जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा  खुंटे ने इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैजैपुर को लिखे अपने पत्र में बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 2024- 25 में आवास प्लस 2.0 ऐप के माध्यम से छूटे हुए पात्र परिवारों का सर्वेक्षण मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना है। लेकिन जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत किसी भी ग्राम पंचायतों में इस हेतु ना तो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और न हीं ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई गई है। इसके चलते जैजैपुर  जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 78 ग्राम पंचायत...

सारंगढ ,सचिव संघ बैठे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर,,

सारंगढ ,सचिव संघ बैठे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर। जिला संवाददाता:- लक्ष्मण लहरे कि रिपोर्ट,,! सारंगढ़ बिलाईगढ़ – मोदी की गारंटी पूरा ना होने पर सचिव संघ हड़ताल पर बैठकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण करा रहें आपको बता दें शासकीयकरण क़ो लेकर सचिव संघ ने प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव किया गया था। अब 18 तारीख से सभी ब्लाक में सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है उसी कड़ी में सारंगढ़ जनपद के सामने एक सूत्रीय माँग क़ो लेकर सैकड़ों की संख्या में सचिव बैठ गए है और कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी के साथ घोषणा पत्र में कहा था की हमारी सरकार बनती है तों 100 दिनों के भीतर आप सबका शासकीयकरण किया जायेगा,लेकीन कई महीने बीत गए पर भी नहीं किया गया, हम सब ने विधानसभा भी घेर लिया और अब जब तक हमारी माँग पूरी नहीं होंगी हड़ताल पर बैठे रहेंगे