छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी जलधारा संगम में योगशक्ति द्रौपदी दैवी पंचतत्व में समाहित.......!

छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी जलधारा संगम में योगशक्ति द्रौपदी दैवी पंचतत्व में समाहित.......
डभरा:---, ब्रह्माकुमारी संस्थान के डभरा सेवाकेंद्र की प्रभारी योगशक्ति द्रौपदी देवी की पंचतत्व भस्म का एक भाग आज चंद्रपुर में तपस्वी कुमारों द्वारा त्रिवेणी जलधारा के बीच जल में समाहित किया गया। ज्ञात हो कि राजयोग तपस्विनी द्रौपदी पटेल, जिनकी आयु लगभग42वर्ष की थी, आपने कन्या महाविद्यालय रायगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी करके विश्व की मनुष्यों के आध्यात्मिक सेवार्थ स्वयं को ब्रह्मकुमारीज संस्थान में समर्पित कर दिया। 21वर्षों की अनवरत राजयोग साधना ने अल्पायु में ही संस्थान की अनेक जिम्मेवारियों तथा सेवाओं को आपने बखूबी निभाया। तथा आप रायगढ़ जशपुर सारंगढ़ शक्ति जिले में राजयोगी तपस्वियों के बीच योगशक्ति की आभा बिखरने लगीं। जनमानस की नई सेवाओं को लेकर जब आप स्कूटी से सारंगढ़ जा रही थीं, तभी आपका एक्सीडेंट से देह को त्यागना पड़ा, और आप ईश्वरीय सेवार्थ जनमानस के बीच शहीद हो गए।12 मई को अन्तिम संस्कार के बाद आज उनके अस्थि भस्म को तीन भागों में बांटा गया।11 तपस्वी कुमारों की मंडली आज एक भाग को महानदी त्रिवेणी संगम में विसर्जन करके आई, वहीं अस्थि कलश के दूसरे भाग को उनके सहोदर भाई के नेतृत्व में एक दल प्रयागराज त्रिवेणी संगम में प्रवाहित करने हेतु विदा किया गया। अस्थि कलश का तीसरा भाग,तीन दिन के बाद जिले की परिक्रमा पर निकलेगा, जहां रायगढ़ क्षेत्र के ब्रह्मा वत्स अपने श्रद्धांजलि से योगपुत्री को अन्तिम विदाई देंगे, जहां केलो पंचधारा में उन्हें समाहित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रंातर्गत ग्राम बेमता में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी साहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार !

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत