Posts

Showing posts from March, 2026

व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Image
व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ सिंघीतराई, सक्ती, :-- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई की शुरूआत की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत संचालित पहल से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 7000 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चलित स्वास्थ्य इकाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत सिंघीतराई, बेनीपाली, निमोही और कठर्रापाली में आयोजित शिविरों से लगभग 200 नागरिक लाभान्वित हुए। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया गया। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की योजना है जहां जरूरतमंद...