Posts

Showing posts from March, 2026

भाजपा का बड़ा दांव: जमीनी योद्धा"मनोज पटेल" को प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी,,!

Image
भाजपा का बड़ा दांव: जमीनी योद्धा"मनोज पटेल" को प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी सक्ती डभरा चन्द्रपुर:-- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक धार देने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए अपने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के जमीनी और तेजतर्रार कार्यकर्ता मनोज पटेल (भैया जी) को छत्तीसगढ़ प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के भीतर एक रणनीतिक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है। मनोज पटेल लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संघर्षशील छवि, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते वे लगातार पार्टी नेतृत्व की नजर में रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें अब प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने उनके कद को और ऊंचा किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि व्यापार प्रकोष्ठ में उनकी एंट्री से भाजपा व्यापारी वर्ग के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करेगी, साथ ही जमीनी मुद्दों को संगठन के शीर्ष...

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!

Image
सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!  सक्ती,:-- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक एवं बिना पंजीयन मरीजों का उपचार करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देश पर की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तहसील स्तर पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। इस दौरान जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत लगभग 15-20 किमी दूर स्थित एक ग्राम में बिना मान्यता प्राप्त चिकित्सक द्वारा मरीजों का उपचार किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर संबंधित व्यक्ति को इलाज करते हुए पाया, जिसके बाद तत्काल क्लीनिक बंद कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित व्यक्ति बिना किसी वैध डिग्री एवं पंजीयन...

55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम

Image
55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम सिंघीतराई, सक्ती 17 मार्च:-- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। शून्य दुर्घटना की उपलब्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2026 में व्हीएलसीटीपीपी ने औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत इस वर्ष की थीम है - ‘‘उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं।’’ थीम के अंतर्गत व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने किया। व्हीएलसीटीपीपी और बिजनेस पार्टनर के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने सुरक्षा शपथ ली। श्री आहूजा ने सुरक्षा ध्वज फहराया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। श्री आहूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘सुरक्षा वेदांता की प्राथमिकता है। हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि संयंत्र में कार्यरत हर व्यक्ति प्रति...

व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Image
व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ सिंघीतराई, सक्ती, :-- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई की शुरूआत की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत संचालित पहल से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 7000 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चलित स्वास्थ्य इकाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत सिंघीतराई, बेनीपाली, निमोही और कठर्रापाली में आयोजित शिविरों से लगभग 200 नागरिक लाभान्वित हुए। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया गया। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की योजना है जहां जरूरतमंद...