पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर, संजीव शुक्ला का जिला पुलिस सक्ती का वार्षिक निरीक्षण,,,!
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर, संजीव शुक्ला का जिला पुलिस सक्ती का वार्षिक निरीक्षण सक्ती:-- डॉ० संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर का दो दिवसीय जिला पुलिस सक्ती का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 एवं 23.दिसम्बर 2025 को सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 22.दिसम्बर 2025 को जिले में आगमन के दौरान सर्वप्रथम थाना बाराद्वार का निरीक्षण किया, जिसमें लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग एवं लंबित महत्वपूर्ण शिकायतो की समीक्षा किये तथा लघु अधिनियम में की गई कार्यवाही की भी समीक्षा किये,, लंबित प्रकरणो को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया ! थाना परिसर एवं रिकार्ड रूम मालखाना, सीसीटीएनएस, विवेचक कक्ष आदि का भ्रमण किये, उपस्थित स्टाफ से उनकी समस्याओ को सुने। तत्पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सक्ती पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किये, डायजेस्ट एवं विभागीय जांच तथा लंबित शिकायतो ...