सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन !

सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन !

सक्ती:--सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में होगा। सम्मेलन के समापन समारोह (21 दिसंबर) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल माननीय रमेश बैस, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, विधायक धर्मलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, ललित चंद्राकर सहित कुर्मी समाज के सभी विधायक शामिल होंगे।
आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, ललित बघेल, अजय चंद्राकर, डाकेश्वर परगनिया सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मेलन में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है।

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
महासम्मेलन का शुभारंभ 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे चंद्रा भवन, सक्ती से निकलने वाली महिलाओं की विशाल मंगल कलश यात्रा से होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पहुंचेगी। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और पूरे समाज में उत्साह का माहौल है।

20 दिसंबर – प्रथम दिवस (प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक)

प्रांतीय महाधिवेशन

महिलाओं की मंगल कलश यात्रा

प्रदेश संगठन, महिला, युवा एवं छात्र इकाई का प्रतिवेदन

उपजाति प्रमुखों का उद्बोधन

छात्र प्रतिभा सम्मान

अतिथि स्वागत

सरदार वल्लभभाई पटेल ट्रस्ट व जिला इकाइयों का प्रतिवेदन

कुर्मी गौरव सम्मान

अतिथि उद्बोधन


21 दिसंबर – द्वितीय दिवस (प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक)

कूर्मि सझा

युवाओं की भव्य बाइक रैली

मिलन अंक–22 का विमोचन

युवा प्रतिभा सम्मान

कुर्मी शिखर सम्मान

विवाह योग्य युवक–युवती परिचय कार्यक्रम

कूर्मिका संगठन सम्मान

अतिथि उद्बोधन


दोनों दिनों समाजबंधुओं के लिए नाश्ता, चाय एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। दूरस्थ जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले समाजजनों से अनुरोध है कि आवास व्यवस्था हेतु अपने आगमन की सूचना पूर्व में प्रदान करें।

संध्या व रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

आयोजन समिति ने प्रदेशभर के सभी कुर्मी क्षत्रिय समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !