कोसीर में विधायक उत्तरी जांगड़े ने 6 लाख के सी0सी0रोड निर्माण का किया भूमिपूजन,,,
(लक्ष्मी नारायण लहरे )
कोसीर:--छतीसगढ़ अजा0विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कोसीर में विधायक मद स्व स्वीकृत 6 लाख के 2 सी0सी0रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।,,
मूंगहापारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक उत्तरी जांगड़े व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्द्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया उसके बाद बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्द्रा ,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े , सरपंच लाभो राम लहरे जी,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु चन्द्रा ,वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे,उपसरपंच तारनिश चन्द्रा,लालबहादुर चन्द्रा,पीताम्बर सुमन,भगत बंजारे,बलि सुमन,मंचाशीन हुए ततपश्चात ग्राम पंचायत सरपंच लाभों राम लहरे ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ माले से स्वागत किया आगे कार्यक्रम को सर्वप्रथम जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने सम्बोधित कर कहा कि लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग हो रही जो आज पूरी हुई आगे भी कोसीर के विकास में कोई कमी नही होगी आप सब ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया आप सभी को धन्यवाद इसी कड़ी में विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि कोसीर मेरा घर जैसा है आप हम सब एक परिवार है कोसीर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नही होगी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह क्षेत्र पिछड़ा है जिसके लिए प्रयास जारी ताकि हमारी बेटियां यही से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके आप सब का आशीर्वाद सदैव बना रहे और मैं हमेशा आप सब के सुख दुख में शामिल रहूंगी आप सब को बहुत बहुत बधाई अंत मे सरपंच लाभो राम लहरे ने सभी का आभार प्रकट किया और विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद बनाये रखने की बात कही इस बीच मुहल्ले के महिलाओं ने विधायक उत्तरी जांगड़े का प्रथम आगमन पर अभिनंदन किया साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्ग जनों ने अति वृद्धा पेंशन बनाने व नए पेंशन बनाने की मांग की जिस पर विधायक ने तत्काल सरपंच को पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही करने कहा कार्यक्रम में बसन्त सुमन,सुकलाल सोनी,पंच गब्बर,मदन लहरे,nusi महासचिव गुलशन लहरे ,जितेन्द्र चन्द्रा,राजेन्द्र राव,हरीश सुमन,भोला बर्मन,विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग श्याम पटेल,सोशियल मिडीया प्रभारी केशव महिलाने
मिडीया प्रभारी गोल्डी लहरे,एवम गणमान्य व माता बहनें उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment