कवर्धा:- सेक्टर स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में पी.जी. कॉलेज कवर्धा विजेता कवर्धा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिक्षेत्रीय स्तरीय हैण्डबॉल ( पु . ) प्रतियोगिता का आयोजन

कवर्धा:- सेक्टर स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में पी.जी. कॉलेज कवर्धा विजेता कवर्धा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिक्षेत्रीय स्तरीय हैण्डबॉल ( पु . ) प्रतियोगिता का आयोजन



कवर्धा( मनोज बंजारे):--  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , कवर्धा के तत्वावधान में करपात्री स्टेडियम कवर्धा में फलतापूर्वक सम्पन्न हुआ प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.एस. चाहान एवं विशिष्ट अतिथि डॉ . ऋचा मिश्रा के साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ . दीप्ति जांगड़े , श्री मुकेश कामले .एन . के . कुलमित्र , मंजू देवी कोचे , डॉ . शिव कुमार कुरै भानुप्रताप सिंह एवं शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय , राजनांदगांव के क्रीडाधिकारी उपस्थित रहे । मंच संचालन महाविद्यालय के क्रीडाधिकारी  के . पी . माहुले द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में दो टीम पी.जी महाविद्यालय कवर्धा एवं दिग्विजय महाविद्यालय , राजनांदगांव सम्मिलित हुए । दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने का मिला । इस रोमांचक मैच में कवर्धा पीजी कॉलेज ने दिग्विजय महाविद्यालय के टीम को 12-09 से पराजित कर विजेता बना । मुख्य अतिथि डॉ.बी.एस. चौहान एवं डॉ . ऋचा मिश्रा के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मान किया तथा आगामी स्तर के मैच के लिए शुभकामनाएँ दिये । कार्यक्रम के अन्त में प्रो . मंजू देवी कोचे के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

कवर्धा से मनोज बंजारे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !