ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी. वी. रमन की उल्लेखनीय खोज रमन प्रभाव को याद करते हुए 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम' का आयोजन ,,

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी. वी. रमन की उल्लेखनीय खोज रमन प्रभाव को याद करते हुए 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम' का आयोजन ,,

जशपुर:--ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी. वी. रमन की उल्लेखनीय खोज रमन प्रभाव को याद करते हुए 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य महोदय  श्री डी. के. अम्ब्रेला, विशिष्ट अतिथि के रूप में इतिहास के विभागाध्यक्ष श्री आर एस कांत व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री टी.आर. पाटले मंच पर विराजमान थे। अतिथियों के स्वागत व सरस्वती पूजन पश्चात निर्णायक मंडली द्वारा चलित विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया गया, जिसमें वाटर हीटर के मॉडल हेतु आरती यादव को प्रथम,ज्वालामुखी विस्फोट मॉडल के लिए संगीता यादव को द्वितीय व जल शुद्धि उपकरण मॉडल के लिए गौरव अग्रवाल को तृतीय स्थान दिया गया।इस अवसर पर विज्ञान दैनिक जीवन में 'विज्ञान के अनुप्रयोग' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया,जिसमें पिंकी विश्वकर्मा ने  प्रथम,ओंकार साय व चंचल विश्वकर्माने द्वितीय तथा प्रीति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 'कोरोना के नियंत्रण में विज्ञान की भूमिका' विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आरती यादव ने प्रथम, राकेश कुमार ने द्वितीय तथा चुन्नी साव व रेखा यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय के छात्र मनोज कुमार ने डॉक्टर रमन  के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य  पर प्रकाश डाला। सुश्री अनुपमा प्रधान विभागाध्यक्ष  रसायन  ने रमन प्रभाव की सरल शब्दों में व्याख्या करते हुए इसके महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि प्राचार्य महोदय ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों को जिज्ञासा से भरा होना चाहिए  तथा पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्योत्तर विज्ञान संबंधी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री कांत ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों को प्रयोगों के द्वारा विज्ञान को समझने पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि श्री पाटले ने कहा कि किसी भी बात को सहज ही मान लेने की बजाय तर्क व तथ्यों की कसौटी पर कसने के बाद निर्णय लेना ही विज्ञान के विद्यार्थियों की पहचान है। कार्यक्रम के अंत में श्री शैलेंद्र साहू विभागाध्यक्ष गणित द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सुश्री पूनम चौहान रसायन विभाग व सुश्री गीतांजलि प्रधान गणित विभाग भी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व इसे सफल बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!