कवर्धा:- विश्व मलेरिया दिवस पर अनेकों जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

कवर्धा:- विश्व मलेरिया दिवस पर अनेकों जागरुकता  कार्यक्रम  का आयोजन।


कवर्धा:-- नगर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन.सी.सी इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ . बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेटस एवं छात्र - छात्राओं द्वारा मलेरिया से संबंधित पोस्टर , स्लोगन आदि बनाए गए मलेरिया से सम्बंधित जन जागरूता हेतु मलेरिया के मच्छर के पनपने के कारणों बचाव एवं रोकथाम की जानकारी साक्षा की गई । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ . बी . एस . चौहान द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने आसपास पर्याप्त स्वच्छता रखने की बात कही गई । चूँकि ग्रीष्मकालीन मौसम होने से घरों में कूलर इत्यादि में पानो भरा जाता है जो कि मच्छरों को पनपने का अवसर होता है । इसलिए समय - समय पर साफ सफाई की आवश्यकता पड़ती है । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एस . के . मेहर , डॉ . ऋचा मिश्रा , डॉ . दीप्ति जॉगड़े , एस . के . मेहर , प्रो . मुकेश कामले , नरेन्द्र कुलमित्र , एन.सी.सी. प्रभारो श्रीमती मंजूदेवी कोचे , भानूप्रताप सिंह , डॉ . राकेश चंदेल , डॉ . सुनीता जाखड़ , सुश्री कविता कन्नौजे , खेलन माहुले , सी.बी. चंद्रवंशी एवं एन . सी . सी कैडेटस एवं छात्र / छात्राएँ उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !