निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने की मुलाक़ात

आज निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की।
 इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने श्रीमती वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में शानदार विजयश्री हासिल करने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस जनादेश ने छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है।  पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले है। यह सब सरकार के काम-काज और जनता के विश्वास से संभव हुआ है।
इस दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इसके साथ ही  साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!