जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत टुंड्री में संपन्न हुआ जन समस्या निवारण शिविर !

जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत टुंड्री में संपन्न हुआ जन समस्या निवारण शिविर !
डभरा:-- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की परेशानियों का हल निकालने के लिए तथा उन्हें बार-बार शासकीय कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े इसलिए छत्तीसगढ़ के सभी जिले के सभी ब्लॉकों में जन समस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्या दूर करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है ! इसी तारतम्य में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टुंड्री में जन समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ !
शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत टुंड्री में किया गया था ,डभरा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल जी कुशल मार्गदर्शन व
 जनपद पंचायत डभरा के सीईओ आर० एस० नायक    के नेतृत्व में  शिविर का सफल  आयोजन किया गया,, जहां शिविर में आए लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था थी , पेयजल एवं अन्य सुविधाएं भी बेहतर रही, जन समस्या निवारण शिविर में क्षेत्रिय विधायक राम कुमार यादव जी  भी उपस्थिति रहे ,ओ खुद जनता के साथ जनता के आवेदन का निराकरण करते नजर आये,, इस जन समस्या निवारण शिविर में कुल 98  आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया और बाकी बचे 88 आवेदनों को संबंधित विभाग को भेज कर जल्द निराकरण करने की बात कही गयी ! जन समस्या निवारण शिविर में आम जनता की उपस्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ जनता  को मिल रहा है !

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !