देश के अमर शहीदों को समर्पित"आज की शाम, शहीदों के नाम"कार्यक्रम में भावपूर्ण देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जावेगी।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश विदेश से 75 प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे।
देश के अमर शहीदों को समर्पित
"आज की शाम, शहीदों के नाम"
कार्यक्रम में भावपूर्ण देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जावेगी।
इस कार्यक्रम में शामिल कवि- कवयित्रियों के द्वारा प्रस्तुत गीतों को "कला परिचय संग्रह" पुस्तक में प्रकाशित करवाया जायेगा।
कार्यक्रम सुव्यवस्थित संचालित किये जाने वास्ते 06 संचालकों को दायित्व सौंपा गया है।
सक्ती- श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा 15 अगस्त को दोपहर दो बजे से आनलाइन काव्य सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती के पावन अवसर पर "अंतरराष्ट्रीय अमृत महोत्सव" आनलाइन विडियो सम्मेलन में देश विदेश के न्यूनतम 75 प्रसिद्ध कवि- कवयित्रियों के द्वारा "आज की शाम, शहीदों के नाम" कार्यक्रम में शामिल होकर भावपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जावेगी।
श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा के संकल्पित प्रयास से इस आयोजन में कम से कम 75 प्रसिद्ध कवियों के द्वारा देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के साथ शत्- शत् नमन वंदन करते हुए याद किया जाएगा।
मंच संचालित किए जाने वास्ते 06 संचालकों को मंच संचालन का दायित्व सौंपा गया है। जिनका नाम इस प्रकार है।
1/- डॉ. अर्चना श्रेया, बैंगलोर।
2/ श्रीमती रेखा चौरसिया, अयोध्या उत्तरप्रदेश।
3/ श्रीमती गीता द्विवेदी, कानपुर उत्तरप्रदेश।
4/ श्रीमती सीमा साहू, दुर्ग छत्तीसगढ़।
5/ डॉ. इन्दु पाण्डेय, पुणे महाराष्ट्र।
6/ श्रीमती प्रतीभा सिंह, लखनऊ उत्तरप्रदेश।
7/- सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था एवं आभार व्यक्त करने का दायित्व
श्री चिरंजीव चन्द्रा सक्ती को सौंपा गया।
Comments
Post a Comment