स्वास्थ्य केंद्रों में कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/ कर्मचारी माफी के योग्य नहीं :- सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना



स्वास्थ्य केंद्रों में कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/ कर्मचारी माफी के योग्य नहीं - सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना
सक्ती, (14 जनवरी 2023) :- ज्ञात हो कि सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने हेतु पूर्व से ही कार्य कर रही है  किंतु 14 जनवरी को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर निराशाजनक प्रदर्शन को दिखेते हुए चिंतित हो गईं इसके पूर्व 11 दिसंबर को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की बैठक में कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया था तथा कलेक्टर द्वारा हेल्थ सेंटर की विजिट, स्वास्थ्य जन चौपाल की विजिट लगातार की जा रही है इसके  विपरित जिन स्वास्थ केंद्रो में निराशाजनक प्रदर्शन किया गया है, ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के कलेक्टर ने निर्देश दिए। हालाकि अधिकांश हेल्थ सेंटर में संस्थागत प्रसव में पूर्व के अपेक्षा वृद्धि हुई है ।
किंतु कई हेल्थ सेंटर अभी भी संस्थागत प्रसव  कराने में काफी पीछे हैं। 14 जनवरी को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर का गुस्सा खराब प्रदर्शन करने वाले समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों पर फूटा और इन अधिकारियो की सेवा   समाप्ति हेतु पत्र लिखने  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर को आदेशित किया गया। बैठक में सभी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर, ब्लॉक प्रोग्राम आफिसर, सभी सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !