जवाली के कोतरी नाला मे होगा स्टाप डेम का निर्माण,,विधायक यादव के प्रयास से तीन करोड के स्टाप डेम की प्रशासनिक स्वीकृती

जवाली के कोतरी नाला मे होगा स्टाप डेम का निर्माण,,

विधायक यादव के प्रयास से तीन करोड के स्टाप डेम की  प्रशासनिक स्वीकृती
डभरा.:-- चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के प्रयास से करोड़ों रुपए का विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। साथ ही करोड़ों रुपया के नए विकास कार्य के लिए राशि सरकार से स्वीकृति मिल चुका है। हम बता दें कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक डभरा के अंतर्गत ग्राम सकराली के छुईया से जवाली के बीच कोतरी नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा कोतरी नाला पर प्रस्तावित जवाली छुईया स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 90 लाख एवं 66 हजार राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस क्षेत्र में स्टाप डेम निर्माण होने से ग्राम सकराली साराडीह जवाली आसपास के गांवो में भू जल संवर्धन पेयजल निस्तारित एवं कृषको को खेती के समय इसका फायदा मिलेगा एवं स्टाप डेम के पानी से किसानों के खरीफ फसल में भी सिंचाई कर सकेंगे। स्टाप डेम की पानी से साग सब्जी एवं कई तरह के फसल किसान ले सकेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र के सपोस से चंद्रपुर तक पक्की सड़क बन चुकी है, लोगों को आने- जाने में भारी असुविधा हो रही थी, चंद्रपुर के पास बारहागुड़ा के पास सड़क को ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय पर निर्माण कराया गया। अब सड़क में चमचमाती डामरीकरण होने से हम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। लटेसरा नाला में पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !