जेठा गौठान में स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा की जा रही विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां,,

जेठा गौठान में स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा की जा रही विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां
रीपा योजना अंतर्गत मारुती स्व सहायता समूह द्वारा रेस्टोरेंट एंड कैफे का किया जा रहा संचालन
शारदा स्व सहायता समूह वर्मी कंपोस्ट निर्माण कर तीन लाख रूपए से अधिक की कर चुकी है कमाई
       सक्ती (30 मई 2023) :-- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के गौठानों में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन के साथ ही रीपा योजना से क्षेत्र के युवाओं ग्रामीणों और महिलाओं सभी को रोजगार मिल रहा है और ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं। नवगठित सक्ती जिले का जेठा गौठान जो लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस गौठान में मुर्गी शेड, बकरी शेड, पशु शेड, वर्मी टैंक, नाबेड टैंक और अंजोला टैंक बना हुआ है। इसके साथ ही इस गौठान के माध्यम से रीपा योजना अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर रेस्टोरेंट एंड कैफे का संचालन मारुति स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही इस गौठान में शारदा स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य कर अब तक 3 सौ 83 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण करते हुए 3 लाख 83 हजार रूपए की कमाई समूह द्वारा किया जा चुका है। इसके साथ ही शारदा स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में हाइब्रिड प्रजाति के 250 अमरूद का पौधा भी लगाया गया है जो भविष्य में बहुत ही लाभदायक होगा। जेठा गोठान में विभिन्न स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिससे उन्हें रोजगार और आय प्राप्त हो रहा है और उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
       जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार गौठान में विभिन्न स्व सहायता समूह पूरे लगन और ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने आय के स्त्रोत में वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने बताया की गौठान में संचालित मुर्गी शेड में अंजली स्व सहायता समूह द्वारा सोनाली प्रजाति का मुर्गी पालन किया जा रहा है। जिससे उन्होंने 1 लाख 18 हजार रूपए का लाभ प्राप्त किया। इसी प्रकार दूसरे मुर्गी शेड में जय मां अम्बे स्व सहायता समूह द्वारा बायलर मुर्गी का पालन किया जा रहा हैं। जिससे उन्होंने 1 लाख 50 हजार रूपए का लाभ प्राप्त किया। गौठान के डबरी में ही भवानी स्व सहायता समूह द्वारा मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। जिससे एक बार में उन्हें चालीस हजार रूपए का आय अर्जन हो रहा है। इसी प्रकार बकरी शेड में चांद स्व सहायता समूह द्वारा बकरी पालन का कार्य किया जा रहा है। इन विभिन्न आजिविका गतिविधियों के माध्यम से स्व सहायता समूह आय अर्जन कर लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही जेठा गौठान में सौदर्यीकरण का कार्य करते हुए गौठान को मनमोहक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। गौठान के अंदर रास्ते के चारो तरफ पौधरोपण का कार्य किया गया है। रास्ते के मध्य में बांस पुल का निर्माण इसके प्राकृतिक महत्व को बढ़ा रहा है। इसके साथ ही गौठान के एक कोने में कबाड़ से जुगाड़ तर्ज पर मशरूम के मॉडल बने हुए है जो गौठान की खुबसुरती को दोगुना कर रहें है। इसके साथ ही गौठान में प्राकृतिक झोपड़ी, तुलसी का पौधा और पशुओं का बाड़ा है जिसमें पैरा, चारा, पानी एवं बैठने के लिए चबूतरे की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा जेठा गौठान में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत स्व सहायता समूहो के माध्यम से रेडीमेड गारमेन्ट के संचालन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। यह मनमोहक गौठान आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए आजीविका का एक बेहतर केंद्र बना हुआ है। जिससे ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे है।
स/क्र

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!