बैगलेस डे पर आत्मानन्द विद्यालय डभरा में विभिन्न आयोजन

बैगलेस डे पर आत्मानन्द विद्यालय डभरा में विभिन्न आयोजन
डभरा:--2 सितंबर शनिवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डभरा में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों का कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व बैगलेस डे पर विभिन्न प्रतियोगिता जैसे - फैंसी ड्रेस, मटका सज्जा, थाली सज्जा ,गमला सज्जा, मूर्ति कला, रंगोली, डांस आदि का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकांश बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस में -  यश चंद्रा प्रथम, दुष्यंत लहरे द्वितीय, मटका सज्जा में - यागिनी साहू प्रथम, मानवी वैष्णव प्रथम, मोनिका साहू द्वितीय,शुभी मैत्री द्वितीय, थाली सजा में - दुष्यंत साहू प्रथम,निकिता साहू द्वितीय ,मूर्ति कला में - हेमंत साहू प्रथम, शालिनी माली द्वितीय, रंगोली में - सोनिया साहू प्रथम, संध्या चंद्रा द्वितीय, डांस में ईशिका पटेल प्रथम, दिव्यांशी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!