सेवा पखवाड़ा अभियान में नवापारा हथबंद मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल ने किया रक्तदान

सेवा पखवाड़ा अभियान में नवापारा हथबंद मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल ने किया रक्तदान
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

हथबंद:-- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नवापारा हथबंद के मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल ने समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार सेवक निषाद ने फोन कर बताया कि उन्हें तुरंत रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही प्रकाश पाल बिना देर किए आशीर्वाद ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्होंने कहा कि – “रक्तदान महादान है, यह समाज और मानवता की सच्ची सेवा है। रक्त देकर मैंने अपने आप को गर्वित महसूस किया।”समाज के लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस महाअभियान को सफल बनाएं और सेवा पखवाड़ा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं इस अवसर पर डॉ दौलतराम पाल, विद्यायक प्रतिनिधि करण वर्मा, सहकारिता समिति अध्यक्ष, शोशल मिडिया प्रभारी धनीराम रजक, मिडिया प्रभारी प्रकाश पाल, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत,राजेश प्रजापति, पंच मुलचंद टंडन, संतराम ध्रुव आदि भाजपा कार्यकर्ता रहे हुए सामिल डॉ दौलतराम पाल ने कहा कि रक्त दान निरंतर करनी चाहिए रक्त देने के कई फायदे बताए

Comments