Posts

Showing posts from February, 2026

डभरा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,शान्तिपूर्ण होली मनाने अधिकारियों ने की अपील

Image
डभरा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,शान्तिपूर्ण होली मनाने अधिकारियों ने की अपील सक्ती- डभरा:-- आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत डभरा के सभाकक्ष में स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होलिका दहन के स्थान, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्ती, डीजे पर प्रतिबंध, अवैध शराब पर कार्रवाई एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थाना क्षेत्र में बाइक के माध्यम से लगातार गश्त की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।   हुड़दंगियों पर सख्ती पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने, अश्लील गीत बजाने, जबरन रंग लगाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   अवैध...

सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन !

Image
सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन !… जिला संवाददाता लक्ष्मण लहरें  सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 15वें वित्त योजना, जो ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने के लिए बनाई गई थी, अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला सारंगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रीवापार का है, जहाँ सरपंच और सचिव ने मिलकर सरकारी खजाने में ऐसी सेंध लगाई है कि विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। GST के नियमों की धज्जियाँ, शासन को लगाया चूना —– नियमों के मुताबिक, 15वें वित्त की राशि (टाईट और अनटाईट फंड) को स्वच्छता, नाली, बोर और जल संरक्षण जैसे कार्यों पर व्यय करना होता है। इसके लिए भुगतान केवल उन्हीं फर्मों को किया जा सकता है जिनके पास जीवित GST रजिस्ट्रेशन और वैध टिन नंबर हो। लेकिन रीवापार पंचायत में कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर ‘फर्जी बिलों’ का खेल खेला गया। सिर्फ पैसा गबन करने के मंशा से GST बिल के सहारे लाखों रुपए आहरण कर लिए गए, जिसके पास कोई फर्म एवं किसी भी प्रकार की सामग्री मुलक दुकान नहीं ...

माह जनवरी में सक्ती जिलें में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले के कप्तान द्वारा यातायात टीम का सम्मान !

Image
माह जनवरी में सक्ती जिलें में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले के कप्तान द्वारा यातायात टीम का सम्मान !            सक्ती:-- जिला सक्ती में माह जनवरी में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अंतर्गत हेलमेट वितरण, वाहन चालको को यातायात नियमो की समझाईस, विद्यालयो एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन की यातायात व्यवस्था के अतिरिक्त यातायात पुलिस सक्ती द्वारा सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम का सफल संचालन किया था। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा सक्ती जिले की यातायात टीम को अपने बंगले के कैम्प कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा, सउनि सुरेन्द्र सिंह, सुकुल सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थें। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सक्ती मे दिनांक 15.02.2026 को आयोजित शिव बारात में कुशल प्रबंधन के लिए भी पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा कर्मचार...

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम,,

Image
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम सिंघीतराई, सक्ती, 07 फरवरी:-- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। संयंत्र परिसर, वेदांता टाउनशिप और आसपास स्थित स्कूलांे में संचालित कार्यक्रमों से 3500 से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित हुए। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने, सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के महत्व से परिचित कराया गया। सड़क सुक्षा माह के दौरान जागरूकता के लिए ड्राइव विथ ए सेल्फी प्वाइंट में अनेक भारी वाहन चालकों ने भाग लिया। व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र परिसर में आने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष कक्षाएं एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। वाहन चालकों का अल्कोहल परीक्षण हुआ। टाउनशिप में महिलाओं और आसपास स्थित स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजि...