डभरा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,शान्तिपूर्ण होली मनाने अधिकारियों ने की अपील
डभरा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,शान्तिपूर्ण होली मनाने अधिकारियों ने की अपील
सक्ती- डभरा:-- आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत डभरा के सभाकक्ष में स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होलिका दहन के स्थान, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्ती, डीजे पर प्रतिबंध, अवैध शराब पर कार्रवाई एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
थाना क्षेत्र में बाइक के माध्यम से लगातार गश्त की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
हुड़दंगियों पर सख्ती
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने, अश्लील गीत बजाने, जबरन रंग लगाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध गतिविधियों पर निगरानी
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि शराब या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अफवाहों से सावधान
सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। प्रशासन ने सभी से भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित
बैठक में एसडीएम डभरा, तहसीलदार डभरा, थाना प्रभारी कमल किशोर महतो, बीएमओ डभरा, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, रूपसिंह चन्द्रा, सुनील चन्द्रा, राईसकिंग खूंटे, अशोक अग्रवाल, समस्त पार्षदगण, आसपास क्षेत्र के पंच-सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ होली पर्व मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
AD,,
Comments
Post a Comment