Posts

शहर में नशे का बढ़ता जाल: खुलेआम बिक रहा मौत का समान,नाबालिगों की जिंदगी हो रही बर्बाद…नशे की लत से गंभीर अपराधो में हो रहा इजाफा…!

Image
शहर में नशे का बढ़ता जाल:  खुलेआम बिक रहा मौत का समान,नाबालिगों की जिंदगी हो रही बर्बाद… नशे की लत से गंभीर अपराधो में हो रहा इजाफा…! जिला संवाददाता लक्ष्मण लहरे की रिपोर्ट,,! रायगढ़:-- रायगढ़ जिले में मेडिकल नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में खुलेआम नशीली दवाओं, कैप्सूल, सिरप, इंजेक्शनों और सुलेशन जैसी घातक नशीली सामग्रियों की बिक्री हो रही है। चौक-चौराहों, गलियों, मेडिकल स्टोर्स और कबाड़ी दुकानों तक यह नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इस बढ़ते जाल में मासूम और नाबालिग बच्चे सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। नशे की लत के कारण इन बच्चों की आपराधिक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, जिससे चोरी, लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। शहर में नशे का कारोबार इस हद तक बेलगाम हो चुका है कि अब मासूम बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल स्टोर्स, चौक-चौराहों और गली-कूचों में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीले इंजेक्शन और दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता और लचर कार्यशैली के कारण यह गोरखधंधा बिना किसी डर के जारी है। सूत्रों से मिली ज...

सक्ती:--जैजैपुर के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष पुष्पा -परदेशी खुंटे ने सांसद कमलेश जांगड़े से की मुलाकात !

Image
जैजैपुर के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष पुष्पा -परदेशी खुंटे ने सांसद  कमलेश जांगड़े से की मुलाकात ! सक्ती- जैजैपुर:-- जैजैपुर जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे रविवार,16 मार्च को मसानिया कला पहुंचीं और जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से सौजन्य भेंट किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खुंटे ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत आमाकोनी परदेशी खुंटे व कौशल दिनकर  भी साथ रहे। इस दौरान सांसद श्रीमती जांगड़े ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे के नेतृत्व में जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों का चहुंमुखी विकास होगा। इधर जनपद पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से हुई अपनी मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि जीत के बाद अपने से बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करना हमारा संस्कार में है। इस सौजन्य मुलाकात में...

बिजली करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत,,,

बिजली करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत,,, जिला संवाददाता लक्ष्मण लहरे की रिपोर्ट,, सारंगढ़ बिलाईगढ़:-- – बिलाईगढ़ क्षेत्र के मधुबनकला में युवक विषणों उर्फ गुड्डा साहू की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक सुबह काम करने अपनी पत्नी के साथ खेत गया था । तभी 11 केवी के खंभे में लगे झिकन तार में अचानक करंट दौड़ गया ,जिसके चपेट में युवक आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई . घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते युवक की जान चली गई । ग्रामीणों ने बताया कि सम्बन्धित विभाग को लाईन सुधार करने कई बार मौखिक सूचना दी गई बावजूद विभाग की ओर से सुधार करने ध्यान नहीं दिया गया जिनके वजह से आज यह घटना घटी। ग्रामीणों ने ए भी बताया कि कई बार इसी जगह पर अनेक पशु और अन्य जानवर करेंट की चपेट में आ चुके है बावजूद विभाग इस पर सुरक्षा की लिहाज से कोई ठोस पहल नहीं किया । जिसका खामियाजा उनके गाँव के व्यक्ति को जान देकर चुकाना पड़ा है। फिलहाल गुस्साए ग्रामीण सम्बन्धित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने मांग किये। इधर घटना की सूचना के बाद भटगां...