Posts

Showing posts from August, 2026

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित,,!

Image
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित,,! सिंघीतराई, सक्ती,( 26 अगस्त):-- वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके। स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच ...

वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती,,

Image
वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती सक्ती - डभरा(छत्तीसगढ़):-- भारत की पांचवीं सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी वेदांता पावर लिमिटेड ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ करने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, घरेलू ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उत्पादन क्षमता में दीर्घकालिक निवेश के माध्यम से कंपनी देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का विस्तार कर रही है। वेदांता पावर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 4.78 गीगावॉट है जिसमें से 4.18 गीगावॉट की इकाइयां प्रचालन में है जबकि 0.6 गीगावॉट क्षमता प्रचालन में लाए जाने की प्रक्रिया में है। पंजाब, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कंपनी की ताप विद्युत इकाइयां मौजूद हैं। कंपनी की लगभग 74 प्रतिशत क्षमता दीर्घ और मध्यम अवधि के बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) से जुड़ी है जबकि इसकी प्रचालन क्षमता का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा घरेलू कोयला आप...