सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन !
सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन ! सक्ती:--सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में होगा। सम्मेलन के समापन समारोह (21 दिसंबर) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल माननीय रमेश बैस, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, विधायक धर्मलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, ललित चंद्राकर सहित कुर्मी समाज के सभी विधायक शामिल होंगे। आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, ललित बघेल, अजय चंद्राकर, डाकेश्वर परगनिया सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मेलन में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है। भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ महासम्मेलन का शुभारंभ ...