पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल डभरा में न्योता भोज का हुआ आयोजन

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल डभरा में न्योता भोज का हुआ आयोजन 
डभरा:-- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डभरा में 'बाल दिवस' के उपलक्ष्य में न्योता-भोज का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के लगभग एक हजार विद्यार्थीगण सम्मिलित होकर न्योता भोज का आनंद उठाये,इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदान कर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक साहू,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नेतराम चंद्रा सदस्य दिनेश बरेठ, शैलेंद्र बंजारे एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य,नगर पंचायत अध्यक्ष तथा प्राचार्य हेमचरण पटेल,वेणुधर नायक,भूपेन्द्र पटेल,विजयलक्ष्मी ठाकुर,मीनाक्षी डाहट एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों,कर्मचारियों ने प्रत्यक्ष रूप से बच्चों को पौष्टिक भोजन परोस कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया। जिससे विद्यार्थीगण प्रसन्न एवं उत्साहित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !