भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, हरिनाथ खूंटे बने प्रदेश महामंत्री।प्रदेश भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी किया घोषित।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, हरिनाथ खूंटे बने प्रदेश महामंत्री। प्रदेश भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी किया घोषित। जिला संवाददाता - लक्ष्मण लहरे की रिपोर्ट रायपुर:– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई,कार्यकारिणी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को बड़ा प्रतिनिधित्व संगठन स्तर पर मिला है, अब तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाल रहे,सारंगढ़ विधानसभा के कद्दावर युवा नेता हरिनाथ खूंटे को अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है, लगातार भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका देते रहें हैं प्रदेश भर में अनुसूचित जाति मोर्चे को मजबूत करने में भी लंबे समय से लगे हुए थे इसी के चलते उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने खूंटे के कार्य अनुभव को देखते हुए फिर से भरोषा जताया है और प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी शौपीँ है, मिडिया से चर्चा के दौरान हरिनाथ खूंटे जी ने कहा कि भारत...