राजधानी रायपुर में राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 जनवरी को आयोजित..!
राजधानी रायपुर में राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 जनवरी को आयोजित..! मनचाहा जीवनसाथी की तलाश में कई प्रांतों से पहुंचेंगे सतनामी युवा..! --------------------------------------------- गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजधानी रायपुर में राज टॉकीज के सामने स्थित "शहीद स्मारक भवन" में 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों के लिए राष्ट्र स्तरीय विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपने भावी जीवन साथी की तलाश में छ.ग. सहित कई प्रांतों से बड़ी संख्या में नवयुगल प्रतिभागी अपने परिजनों के साथ राजधानी पहुंच रहे है,जहां बड़ी संख्या में वैवाहिक रिश्ते जुड़ेंगे। आयोजन समिति के प्रदेश प्रतिनिधि और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राईस किंग खुंटे ने बताया कि इस बार राजधानी में दसवें वर्ष का आयोजन होने जा रहा है जिसका प्रसारण बड़े-बड़े एलईडी. स्क्रीन के साथ फेसबुक लिंक के माध्यम से पूरे देश भर में इसे लाईव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम दिवस 04 जन...