पत्थलगांव के पाकपानी में डैम के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर चालक की मौत
पत्थलगांव के पाकपानी में डैम के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर चालक की मौत
( जिला संवाददाता- हरी जायसवाल की रिपोर्ट)
पत्थलगांव:--- पत्थलगांव थाना क्ष्रेत्र के पाकपानी डेम सामीप रास्ते मे एक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से उसके चपेट में आने से ड्रायवर की मौत हो गई, हादसा गुरूवार को सुबह आठ बजे करमीटिकरा के पाकपानी डेम के पास हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार कर्मीटिकरा गांव निवासी बसंत लाल ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र ख़ुशी लाल ठाकुर बताया जा रहा है कि मृतक पत्थलगांव के लुड़ेग स्थित हाई स्कूल काडरों में लिपिक के पद पर पदस्थ है। गुरुवार की सुबह वह अपना ट्रैक्टर लेकर डेम में धोने ला रहा था, सुबह पाकपानी डेम के सकरे रास्ते मे अचानक टै्रक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह लहराता हुआ रास्ते के नीचे लगभग 10 फिट गड्ढे में जाकर पलट गया। और खुशी लाल ट्रक्टर की नीचे दब गया । सब इतनी जल्दी हुआ कि ट्रैक्टर चला रहा चालक संभल भी नहीं पाया। लिहाजा ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी । सूचना पर पहूंची पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे मृत चालक के शव को बाहर निकाला । घटना से आस पास के सैंकड़ो लोगों की भारी भीड़ जुट गई । वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । आपको बता दें कि पाकपानी डैम जाने वाली सड़क सकड़ा होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते है ।
Comments
Post a Comment