57 हजार लोगों को मिलेगी कोसीर उप तहसील से सुविधा,,,,26 पंचायतों के राजस्व से जुड़े कार्य अब होंगे उप तहसील कार्यालय से,,,,,विधायक उत्तरी जांगड़े एवं कलेक्टर ने फीता काटकर किया उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ,,,
57 हजार लोगों को मिलेगी कोसीर उप तहसील से सुविधा
26 पंचायतों के राजस्व से जुड़े कार्य अब होंगे उप तहसील कार्यालय से
लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर:--- कोसीर हाई स्कूल परिसर स्थित उप तहसील का शुभारंभ उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर एवं कलेक्टर श्री भीम सिंह ने फीता काटकर किया। कोसीर से लगे 26 ग्राम पंचायतों के करीब 57 हजार आबादी को उप तहसील से सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर श्रीमती जांगड़े ने कहा कि उप तहसील की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुत पहले से थी, जो आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार पूरी हुई। कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन पर कार्यालय को प्रारंभ करने अधिकारी-कर्मचारी की पदस्थापना तथा अन्य संसाधनों की व्यवस्था का कार्य किया गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सारंगढ़ तहसील नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के लिए सारंगढ़ जाना पड़ता था, जो दूर होने के साथ संसाधन के अभाव में महंगा भी था। इसलिए क्षेत्र के लोगों ने कोसीर को उप तहसील बनाने की मांग की थी, जिसे प्रमुखता से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणा उपरांत आज उप तहसील अपने कार्य स्वरूप में शुरू हो गया है। यह क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है।
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कहा कि उप तहसील की घोषणा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 24 जनवरी के रायगढ़ में हुए कार्यक्रम के दौरान की गई थी। इसके बाद से उप तहसील शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना की गई। इसके बाद आज से विधिवत यहां उप तहसील कार्यालय शुरू हो गया है। कोसीर उप तहसील कार्यालय से इससे लगे 26ग्राम पंचायतों के राजस्व व भूमि संंबंधी मामले, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित तहसील कार्यालय से जो भी कार्य किया जाता है वह सभी कार्य यहां से संचालित होंगे। कोसीर उप तहसील कार्यालय से क्षेत्र के करीब 57000 लोगों को सुविधा मिलेगी और उन्हें तहसील कार्यों के लिए सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
इससे पूर्व विधिवत फीता काटकर और मां सरस्वती के पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ श्रीमती जांगड़े, कलेक्टर श्री सिंह एवं श्रीमती मनहर ने किया। इस दौरान उन्होंने उप तहसील भवन का निरीक्षण किया। कार्यालय में फर्नीचर आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की गई, जिसे जल्दी पूर्ण करने की बात कही गयी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण
मालाकार ,जिला पंचायत सभापति श्रीमती वैजंती लहरे,श्रीमती तुलसी बसन्त,श्रीमती अनिका भारद्वाज, वरिष्ठ कांगेसी सूरज तिवारी,जिला कांग्रेस महामंत्री संजय दुबे,जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोल्डी नायक,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार,सारंगढ़ जनपद उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े, ग्रामीण जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु चन्द्रा, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे,श्रीमती सरिता गोपाल,सरपंच लाभोराम लहरे,nsui प्रदेश सचिव शुभम वाजपेयी,गोलू अग्रवाल,बबलू बहिदार,विनोद भारद्वाज, नरेश चौहान,प्रणय सिंह वारे,अशोक वर्मा,छेदु राम साहू,शिव टण्डन,वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली,भरत अग्रवाल,किशोर मल्होत्रा,दीपक थवाईत,लक्ष्मी नारायण लहरे,राहुल भारती,श्याम पटेल,विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे,राजेश रात्रे, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment