छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन रायपुर:--, छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का बहुप्रतीक्षित प्रदेश अध्यक्ष चुनाव गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक चुनाव कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल राज 25 के मतदाता प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक रूप से सफल बनाया। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन निर्णायक बढ़त के साथ मिलन धनकर ने विजय हासिल की। उन्हें कुल 443 मतों से जीत प्राप्त हुई। मिलन धनकर आरंग, जिला गौतभट के मूल निवासी हैं और समाज में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पहले भी निभा चुके हैं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलन धनकर का यह कार्यकाल कोई नया अध्याय नहीं है, बल्कि वे पिछले वर्ष भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके हैं। उनके ...
Comments
Post a Comment