आई.टी.आई. सक्ती , डभरा एवं मालखरौदा में प्रतिमाह एक दिन रोजगार पंजीयन शिविर एवं कैरियर मार्गदर्शन का होगा आयोजन,,,

आई.टी.आई. सक्ती , डभरा एवं मालखरौदा में प्रतिमाह एक दिन रोजगार पंजीयन शिविर एवं कैरियर मार्गदर्शन का होगा आयोजन,,,
 डभरा:-- चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार याद जी के प्रयास से अब बेरोजगार युवाओं रोजगार पंजीकरण के लिए भटकना नही पडेगा क्योकि 
जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. सक्ती , डभरा एवं मालखरौदा में प्रतिमाह एक दिन रोजगार पंजीयन शिविर एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जावेगा । जिला रोजगार अधिकारी जांजगीर चांपा ने बताया कि प्रत्येक माह के दिनांक 20 को आई.टी.आई. सक्ती , दिनांक 25 को आई.टी.आई. मालखरौदा एवं दिनांक 30 को आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर एवं कैरियर मार्गदर्शन आयोजित की जावेगी । निर्धारित तिथि को यदि अवकाश होता है तो उस माह के अगले दिन ( दुसरे कार्यदिवस ) को शिविर का आयोजन किया जावेगा । इस पंजीयन शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा । पंजीयन का कार्य प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया जावेगा । पंजीयन के लिए आवेदक को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा । नवीनीकरण के लिए रोजगार पंजीयन की मूल प्रति एवं एक छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा । नया रोजगार पंजीयन कार्य कराने वाले युवाओं को विभाग की वेबसाईट exchange.nic.in में जाकर ऑनलाईन कराकर वेरिफिकेशन कराना होगा । उक्त पंजीयन शिविर में भाग लेने वाले युवा अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ निर्धारित तिथि में निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते है । :

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !