कोरबा:-- कोतवाली पुलिस की बड़ी करवाई,गाँजा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार..


 
कोरबा:-- कोतवाली पुलिस की बड़ी करवाई,गाँजा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार..
जिला संवाददाता- संगम दुबे की  कलम से,,,
कोरबा:--- 900 ग्राम गांजा एवं 01 नग हीरो सुपर स्प्लेण्डर मो0सा0 क0 सीजी 12श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक मीणा के द्वारा जिला में अवैध रूप से गांजा तस्कर एवं विकेताओ के उपर शिकंजा कसने हेतु सर्व थाना/चौकी  प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। आदेश के परिपालन में थाना कोतवाली क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया। दिनांक 29.05.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ईमलीडुग्गू गौमाता चौक बाईपास रोड से अपनी मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर में अवैध रूप से गांजा रखकर रेल्वे स्टेशन कोरबा की ओर आ रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन पर निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम गठित कर रेल्वे स्टेशन फाटक के पास बताये हुलिया अनुसार व्यक्ति को नाकाबंदी कर रेड किया जो व्यक्ति के तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 900 ग्राम गांजा जप्त किया गया आरोपी द्वारा अपना नाम मानस द्विवेदी पिता भोजेश्वर प्रसाद द्विवेदी उम्र 34 वर्ष सा0 ईमलीडुग्गू थाना कोतवाली, जिला-कोरबा (छ0ग0)बताया एवं अपना अपराध स्वीकार करने पर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गयाह।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री लखन लाल पटेल के नेतृत्व मे उ0नि0 लालन पटेल, उ0नि0 पूरन सिंह बघेल, आर. 853 दिलेर मनहर, आर. 748 कंवल चन्द्रा एवं आर. 96वक्रम नारंग की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें ☎️:- 6264927716

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !