चंदुलाल मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण कर,भूपेश सरकार बच्चों के भविष्य के लिए हर कदम उठाएगी--राईस किंग खूंटे,,,

चंदुलाल मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण कर,भूपेश सरकार बच्चों के भविष्य के लिए हर कदम उठाएगी--राईस किंग खूंटे
भाजपा कर रही है इसी का विरोध,यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा

रायपुर :---कांग्रेस सरकार द्वारा स्व. चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडीकल कालेज अधिग्रहण की दिशा में ठोस पहल की स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के सचिव राईस किंग खूंटे ने कहा है कि यह फैसला राज्य के लोगों के लिए ही स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित होगा। छत्तीसगढ़ को हर साल मिलेंगे 150 डॉक्टर,भाजपा कर रही है इसी का विरोध, छत्तीसगढ़ की जनभावना से जुड़े एआईसीसी प्रवक्ता रहे दैनिक हिंदुस्तान के संपादक  स्व. चंदूलाल चंद्राकर की स्मृति में बने मेडिकल कॉलेज और 700 बिस्तरों का अस्पताल की सरकारी अधिग्रहण कर बच्चों के भविष्य की रक्षा कर पाना हम सब के लिये गौरव की बात है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव राईस किंग खूंटे ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की पूरी जनता और छात्रों के हित में तथा प्रदेश में तेजी से चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग के अधिग्रहण का सराहनीय निर्णय लिया गया है। इससे चिकित्सा महाविद्यालय के रूप में बना-बनाया अधोसंरचना का अधिग्रहण किया जा सकेगा।
स्व.चंदूलाल चंद्राकर की स्मृति में निर्मित मेडिकल कालेज और 700 बिस्तर के अस्पताल का कोई सौदा नहीं हुआ है। अभी तक कोई मूल्यांकन भी नहीं हुआ। 350 चिकित्सा छात्रों के भविष्य से जुड़े सवाल पर भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए भाजपा को इस पर साथ देना चाहिए था ना कि इस पर राजनीति करके सवाल खड़े करने चाहिए। 350 चिकित्सा छात्रों के भविष्य से जुड़े सवाल पर बीजेपी की स्तरहीन राजनीति बेनकाब हो गई है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के प्रति हमेशा उत्तरदायित्व पूर्ण साकारात्मक कदम अपनाया है। कांग्रेस सार्वजनिक क्षेत्र के पक्षधर है। भाजपा की केन्द्र सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार जनता की संपत्ति नहीं बेच रही हैं। भूपेश बघेल सरकार ने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कालेज में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के लिए यह कदम उठाया है। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर लगाये जा रहे विपक्ष के तरह-तरह के कयास सभी निराधार साबित हुये। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज का अधिग्रहण प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज और सैकड़ों छात्रों के भविष्य को बचाने के लिये लिया गया ठोस फैसला है। इससे एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने में लगने वाले समय की बचत होगी। हर साल प्रदेश को डेढ़ सौ डॉक्टर मिलेंगे। सरकारी खजाने से दुर्ग में एक मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ खर्च कर और 5 साल इंतजार करने के बजाय सरकारी राशि की बचत कल डेढ़ सौ करोड़ में जल्दी अस्पताल शुरू करवाने का फैसला लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया है कि वे मानवतावादी व जनभावना के लिए कार्य करने वाले नेता हैं, 
राईस किंग खूंटे ने कहा है कि अभी छत्तीसगढ़ की जनता रमन सिंह सरकार के  पिछले 15 सालों के कुशासन को भूले नहीं हैं। जब मामूली स्वास्थ्य सुविधा के लिए सबको भटकना पड़ता था। अब प्रदेश में उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा उपलब्ध है। क्या हम लोगों को नहीं मालूम कि कैसे केंद्र ने इस साल भी तीन प्रस्तावित शासकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता आखरी समय में अमान्य कर दी थी? प्रदेश में एमबीबीएस कोर्स करने की इच्छुक विद्यार्थी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि डेढ़ सौ सीटों वाले इस मेडिकल कॉलेज के सरकारी बनाने से उन्हें कितना ज्यादा लाभ मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !