कवर्धा:-- जिला के सबसे बड़े महाविद्यालय में नही रहता प्रभारी प्राचार्य उपस्थित भटकते रहते है छात्र-छात्राओं:-चेतन वर्मा,,
कवर्धा:-- अजित जोगी छात्र संगठन कवर्धा ने शा पी जी कॉलेज के समस्या के सम्बंध में प्रभारी मंत्री मान श्री टी एस सिंह देव को सौपा ज्ञापन:-रंजीत वर्मा
जिला के सबसे बड़े महाविद्यालय में नही रहता प्रभारी प्राचार्य उपस्थित भटकते रहते है छात्र-छात्राओं:-चेतन वर्मा
कवर्धा( मनोज बंजारे):--जिला के सबसे बड़े महाविद्यालय में अव्यवस्था का आलम को लेकर अजित जोगी छात्र संगठन कवर्धा ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौपा और छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष रंजीत वर्मा ने बताया कि जिला के सबसे बड़े पी जी महाविद्यालय में प्राचार्य हमेशा अनुपस्थिति रहता है और कोई जिम्मेदार अधिकारी नही रहता हमेशा छात्र -छात्राये भटकते रहते है महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य की आवश्यकता है और कंप्यूटर का कक्षा जो पिछले 10-15 वर्षों से ठेका में संचालित हो रहा है जो इतना वर्षो से किराया में चला रहे है इतना महीनों के पैसा से 100-150 कंप्यूटर महाविद्यालय प्रबन्धन द्वारा खरीदा जा सकता था लेकिन मिलीभगत के वजह से आज भी छात्र-छात्राओं का पैसा बर्बाद कर रहे है और आज महाविद्यालय में स्वयं संचालित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन फिर भी किराये से संचालित हो रहा है
युवा नेता चेतन वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में अव्यवस्था का आलम हमेशा बना रहता है क्योंकि प्राचार्य खुद उपस्थित नही रहता ऐसा प्राचार्य है जो पी जी महाविद्यालय को छोड़कर और दो महाविद्यालय का प्रभार है लेकिन सरकार बदल गया लेकिन व्यवस्था नही बदली है आज भी वही है यही व्यवस्था रही तो आने वाले दिनों में अजित जोगी छात्र संगठन और युवा जनता कांग्रेस छात्र के मिलकर महाविद्यालय का घेराव किया जाएगा ।
कवर्धा से मनोज बंजारे की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment