भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया ,,

भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया 

संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर शुक्ल जी की जीवनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की गई 
सक्ती- अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वेवसिटी गाजियाबाद दिल्ली निवासी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा भारत रत्न विजेताओं पर सृजित स्वरचित कविताओं को एक दिन में देश विदेश के 301 कवियों द्वारा लगातार बारह घण्टों में आनलाइन लाइव काव्य पाठ कराकर इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ से श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा द्वारा विश्व प्रसिद्ध सितार वादक भारत रत्न विजेता पंडित  रविशंकर शुक्ल जी जीवनी गाथा को जीवनी यशगान के रूप में रचना वद्ध कर ग्रुप नंबर 02 कविता प्रस्तुति क्रमांक 27 में प्रस्तुत किया गया जिसकी उक्त कार्यक्रम आयोजकों एवं संचालक द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ अवसर पर दिनांक 21 नवम्बर को प्रातः 09 बजकर 40 मिनट में देश के जाने-माने संगीतकार संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा एवं श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संगीत साधकों द्वारा भारतीय वाद्य यंत्रों के साथ राग श्याम-कल्याण ताल-रूपक में निबद्ध वीणा वादिनी मां सरस्वती जी की वंदना समूह गायन के साथ "भारत रत्न काव्य महोत्सव" का शुभारंभ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा वन्दना गायन के कलाकारों का परिचय देते हुए किया गया। 
यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर रात को 10 बजे सम्पन्न किया गया।
इस कार्यक्रम का दस समूह बनाया गया था जिसका अलग- अलग दस संचालकों द्वारा विधिवत रूप से संचालित किया गया।
डॉ. राजीव कुमार पाण्डेयजी द्वारा 21/11/2021 को एक आनलाइन "भारत रत्न काव्य महोत्सव" रखा गया था जिसमें भारत सहित विश्व के बीस देशों के कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर जीवनी कविताएं लिखकर लगातार बारह घण्टों में 301 कवि-कवयित्रियों ने फेसबुक लाइव कविता पाठ कर एक विश्व रिकॉर्ड को स्थापित किया।
इस कार्यक्रम को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा प्रदत्त शीर्षक फर्स्ट आनलाइन पोयट्री शो आन दी थीम आफ भारत रत्न पर किया गया। उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर इसे गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय जी के बताए अनुसार संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती वाले ने बताया कि अभी एक चरण पूर्ण किया है, दूसरे चरण में काव्य पाठ करने वाले समस्त कवियों की भारत रत्न विजेताओं पर लिखी कविताओं को संकलित कर एक ग्रन्थ का रूप दिया जा रहा है जिसका भव्य विमोचन किया जाएगा।
प्रेषक- 
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़ भारत 07999451129

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!