भगत सिंह,राज गुरु और सुखदेव के याद में आज होगा शहीद नमन दिवस कार्यक्रम,,,जिले के आलाधिकारी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत,

 

भगत सिंह,राज गुरु और सुखदेव के याद में आज होगा शहीद नमन दिवस कार्यक्रम
जिले के आलाधिकारी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत,

हसौद :--- शहीद दिवस आयोजन समिति हसौद के द्वारा विगत 4 वर्षों से शहीद दिवस कार्यक्रम मनाया जाता आ रहा है इस प्रकार इसी वर्ष लगातार 5 वां बार आज भी ग्राम पंचायत हसौद में एक दीप शहीदों के नाम से शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है,आयोजन कर्ताओं ने बताया कि भारत वर्ष जिस समय अंग्रेजो का गुलाम हुआ करता था,उस समय इंक़लाब जिंदाबाद के नारों से अंग्रेजों से लोहा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीदे आजम भगतसिंह,सुखदेव,राजगुरु को भारत देश की स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अंग्रेजों द्वारा 23 मार्च 1931 को फांसी की सजा दी गई था जिसकी याद में ग्राम पंचायत हसौद के शहीद दिवस आयोजन समिति द्वारा उन सभी देश के सच्चे वीर सपूतों की याद में करीब 3 हजार से अधिक दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे एवं उनको दिये फांसी की सज़ा का नाट्य रूपांतरण कर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया जाएगा।

आगे उन्होंने बतलाया कि जांजगीर जिले में अनेकों वीर जवानों ने देश के लिए दुश्मनों से लोहा लेते वक्त अपनी प्राणों की आहूति दी है उन सभी जवानों के परिजनों को मंच पर अतिथियों द्वारा सम्माननीत किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला एवं पुलिस कप्तान डॉ.अभषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 
वहीं जिले के शासन-प्रशासन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के सरपँच प्रतिनिधि मनबोध साहू व आयोजन समिति के संस्थापक चूड़ामणि साहू,अध्यक्ष तोशिबा आनंद लायन,उपाध्यक्ष बल्लू जयसवाल,सचिव खगेश्वर पटेल,कोषाध्यक्ष शिवम जैसवाल,सहसचिव हेमंत श्रीवास,सहकोषाध्यक्ष राजकुमार सोना,संयोजक सरोज साहू सहित आयोजन समिति के समस्त सरंक्षक,सदस्य तथा ग्राम पंचायत सभी पंचों और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभा रहें है......

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !