भारतीय हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर श्याम संगीत सृजन समूह छत्तीसगढ़ का विस्तार किया गया।

भारतीय हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर श्याम संगीत सृजन समूह छत्तीसगढ़ का विस्तार किया गया।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभअवसर पर प्रदेश स्तरीय सृजन समूह में नारी शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी गई।
श्याम संगीत सृजन संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में सम्पूर्ण नशामुक्त स्वस्थ समाज की स्थापना हेतु कला साहित्य प्रेमियों को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सक्ती:-- श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा भारतीय कला- संस्कृति एवं सांस्कृतिक विकास के साथ ही साथ लोककला परंपरा व संस्कृति के संरक्षण- संवर्धन हेतु भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण व संगीत परीक्षा कार्य संचालित किये जाने वास्ते सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त विकासखण्डों में श्याम संगीत सृजन केन्द्र स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
    श्याम संगीत सृजन संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ-  श्याम कुमार चन्द्रा ने बताया कि  छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त विकासखण्डों में श्याम संगीत सृजन केन्द्रों की स्थापना किए जाने के पूर्व उपरोक्त सभी विकासखण्डों में स्थानीय संचालन समिति का भी गठन किया जाना है, जिसकी तैयारी के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय सृजन समूहों का निर्माण किया जा रहा है। 
   इसी का विस्तार करते हुए भारतीय हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर प्रदेश स्तरीय सृजन समूह छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया। 
जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश राजधानी रायपुर से साहित्यकार डॉ. मनोरमा चन्द्रा, न्यायधानी बिलासपुर से श्रीमती माधुरी चन्द्रा, अंबिकापुर से प्रसिद्ध गायिका श्रीमती पूनम दुबे, जगदलपुर से कला साहित्य साधिका श्रीमती अंजलि मिश्रा, नये जिला सक्ती से श्रीमती तालकेश्वरी चन्द्रा, रायगढ़ से सौरभ श्याम संगीत सृजन केन्द्राध्यक्ष उग्रसेन पटेल, दुर्ग से प्रसिद्ध समाजसेवी सम्मेलाल चन्द्रा, भाटापारा से प्रसिद्ध कवियित्री अन्नपूर्णा पवार "आहुति",  जिला जांजगीर- चांपा से प्रसिद्ध संगीत साधिका "संगीत प्रभाकर" उषा कुमारी साहू, पेण्ड्रा से प्रसिद्ध कलाकार अरूण कुमार बरेठ, बलौदा बाजार से चोवा राम वर्मा, बालोद से प्रसिद्ध साहित्यकार जगदीश प्रसाद देशमुख, कोरबा से प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती पुष्पा नारायण चन्द्रा एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रूपनारायण चन्द्रा, राजनांदगांव से प्रसिद्ध समाजसेवी दिलीप कुमार देवांगन, भानुप्रतापपुर से योगेश कुमार सिन्हा, कबीरधाम से रवि बाला ठाकुर, महासमुंद से राजेश्वर प्रसाद खरे, बस्तर से रूद्रप्रताप सिंह पाण्डेय, सारंगढ़ से श्रीमती सुभद्रा देवी चन्द्रा एवं खैरागढ़ से सौरभ कुमार पटेल को शामिल किया गया एवं उक्त सभी सदस्यों के द्वारा और ज्यादा से ज्यादा योग्य कलाकारों को समूह में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद शेष अन्य सभी जिलों के कला साथियों से संपर्क कर शामिल किए जाने वास्ते प्रयास किया जा रहा है।

प्रेषक-
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !