कवर्धा (बिग ब्रेकिंग):-भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सीजन बंद होने की प्रथम सूचना जारी।

कवर्धा (बिग ब्रेकिंग):-भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना  पेराई सीजन बंद होने की प्रथम सूचना जारी।
अन्तिम सूचना के बाद नही बेच पाएंगे कृषक अपना गन्ना।

कवर्धा:- (मनोज बंजारे)  जिले में स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने पेराई सीजन बंद होनी की पहली सूचना जारी कर दिया है। जिसमे गन्ना बिक्री की अन्तिम तिथि 05/04/22 दिन मंगलवार का निश्चित किया है। इस समय अवधि तक गन्ना किसान अपनी फसल बेच पाएंगे। साथ ही साथ  कारखाना में गन्ना खरीदी हेतु संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दिया गया है । जिले के ऐसे गन्ना उत्पादक कृषकगण जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ हो , कृपया वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा के गन्ना विभाग / अपने क्षेत्र सहायक से सम्पर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते है । जिन गन्ना उत्पादक कृषक भाईयों ने अपना शेष गन्ने को जूस हेतु अथवा बीज हेतु एवं गुड़ निर्माण हेतु सुरक्षित रखा हो तथा शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई हेतु विकय नही करना चाहते ऐसे कृषकगण कृपया कारखाने के गन्ना विभाग को लिखित रूप से सूचित करने का कष्ट करेगें । अतः समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील की जाती है कि वे अपना शेष गन्ना दिनांक 05-04-2022 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें निर्धारित तिथि तक गन्ना , शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं करने पर शक्कर कारखाना कवर्धा किसी भी क्षतिपूर्ति / दावा के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा । महाप्रबंधक भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !