श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय कलाकार मेहर के साथ कोलकाता एवं सिमडेगा के कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय कलाकार मेहर के साथ कोलकाता एवं सिमडेगा के कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

जाशपुर:--खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पत्थलगांव सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित भजन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार एवं भजन गायक  कमल किशोर मेहर द्वारा श्याम के दरबार में गीत प्रस्तुत किया गया .मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है एवं रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी इन मधुर गीतों को सुनकर हजारों की भीड़ में उपस्थित श्रद्धालु मग्न होकर देर रात तक भक्ति भाव में विभोर होकर भजन सुनते रहे इस कार्यक्रम में जहां कोलकाता, सिमडेगा एवं अन्य बड़े स्थानों से कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं वहां पर स्थानीय कलाकार को मौका देने पर शहरवासी खुश है एवं श्याम सेवा मंडली के इस आयोजन से पूरे नगर वासी भावविभोर हैं इस कार्यक्रम के लिए  मेहर ने खाटू श्याम सेवा समिति के सभी सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया विवेक शर्मा कोलकाता से श्याम मित्र मंडली सिमडेगा से उनके द्वारा गाये भजनों की रसधारा  को सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए श्याम मित्र मंडली सिमडेगा के कलाकार द्वारा गाया हुआ मारवाड़ी भजन लोगों को बहुत पसंद आया कार्यक्रम के दौरान श्याम सेवा समिति द्वारा बाहर से आए कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया देर रात तक श्रोता भजनों की गंगा में ओत प्रोत होते रहे समिति ने भजनों का आनंद लेने आए दर्शकों के लिए चाय नाश्ता की व्यवस्था कर रखी थी 6 अप्रैल को सौरभ शर्मा  कोलकाता नितेश शर्मा संदीप शर्मा  द्वारा भजनों की रसधारा बहेगी

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !