श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल,,जय श्री श्याम से गुंजा शहर

श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
जय श्री श्याम से गुंजा शहर
जशपुर से हरि जायसवाल की खास रिपोर्ट
पत्थलगांव :-- पत्थलगांव सत्यनारायण मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को शहर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा अम्बिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से शुरु हुई । जहां से श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलश में जल भरकर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ तीनों मुख्य मार्गों होते हुए नाचते गाते हुए मंदिर स्थल पहुंची।  जहां  श्रद्धालुओं ने मन्दिर के चारो ओर परिक्रमा किया । विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओं ने कलश को सजा कर रख दिया ।  इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के जयघोषों से पूरा शहर गुंजयामन होता रहा । यात्रा में काफी संख्या में लोगों के शामिल होने के कारण पुलिस प्रशासन की तैनाती विशेष तौर पर की गई थी। पूरी कलश यात्रा की सुरक्षा कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे द्वारा संभाली गई थी। इस दौरान सड़कों पर जगह-जगह महिला पुलिस बल मुस्तैद दिखें । मालूम हो कि श्री श्याम उत्सव आज से शुरू होकर जो 10 अप्रैल तक चलेगा । उत्सव में राजस्थान सहित अन्य जगहों से आए विद्वान पंडितो के द्वारा पूजा अर्चना किया जाएगा।  वही कोलकाता, राजस्थान सहित अन्य जगहों से आए कलाकारों के द्वारा भजन का रसपान कराया जाएगा । जो 8 दिनों तक भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित होगा ।समिति के द्वारा रोजना भंडारा का भी आयोजन किया गया है ।  कार्यक्रम 10 अप्रेल को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। श्री श्याम उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि बीतें 9 साल से श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  भक्तजन लालायित थे । 9 सालों के बाद प्रभु श्याम पत्थलगांव में विराजमान हो रहे है । पत्थलगांव वासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष क्षण का है । इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर पत्थलगांव श्री श्याम मंदिर समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभा रहे है ।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !