पत्थर खदान मे विस्फोट के दौरान एक छात्रा मौत के मामले मे जिला कलेक्टर उत्खनन मे लगाई रोक

पत्थर खदान मे विस्फोट के दौरान एक छात्रा मौत के मामले मे जिला कलेक्टर उत्खनन मे लगाई रोक
जिला संवाददाता- हरि जायसवाल की रिपोर्ट

जशपुर:--बुधवार को मयाली के एक पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान एक छात्रा की जुड़े मौत के बाद जिला प्रशासन भी एक्शन में आ गया है।जिला प्रशासन ने  इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच उपजे आक्रोश और कार्रवाई की मांग के बाद खनिज विभाग ने उक्त खदान में उत्खनन पर रोक लगा दिया है।विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि आगामी आदेश पर्यंत पट्टा क्षेत्र के सभी उत्खनन संक्रियाओं को बंद किया जाता है ।
इसके अलावा खदान में ब्लास्टिंग से हुई छात्रा की मौत की घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। कलेक्टर रवि मित्तल ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए है।इसकी जांच के लिए जिले के 6 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।अपर कलेक्टर जशपुर,एसडीओपी कुनकुरी,खान सुरक्षा निदेशक रायगढ़,क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल रायगढ़,तहसीलदार कुनकुरी और जिले के खनिज अधिकारी की एक जांच टीम बनाई गई है।
आपको बता दें कि खदान संचालक अभय सोनी को विभाग द्वारा पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था इसके अलावा पंचायत द्वारा भी नोटिस जारी किया गया था लेकिन संचालक द्वारा किसी तरह का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया था ।
यह बताना जरूरी है कि छात्रा की मौत के बाद ग्रामीण सड़क पर आ गए है और खदान को स्थाई रूप से बंद करने और खदान संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि खदान संचालक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज हो

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !