सामाजिक परंपरा को दरकिनार करते हुए पांच बेटियों ने दी अपने पिता को मुखाग्नि

सामाजिक परंपरा को दरकिनार करते हुए पांच बेटियों ने दी अपने पिता को मुखाग्नि

डभरा:- नवीन जिला 
सक्ती अंर्तगत डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बाघौद में दिनांक 10/03/2023 को रात्रि  विष्णु प्रसाद बंजारे जी का  आकस्मिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार दिनाक 11/03/2023 को किया गया। आपको बता दे की विष्णु प्रसाद बंजारे सामाजिक कार्यकर्ता एवम श्री युद्धवीर सिंह जूदेव जी के पूर्व मीडिया प्रभारी भानू बंजारे के दादा है। चूंकि विष्णु प्रसाद बंजारे के कोई बेटा नही होने के कारण सामाजिक रीति रिवाज को दरकिनार करते हुए एवम् समाज के लोगो को समझाकर भानू बंजारे के द्वारा विष्णु प्रसाद बंजारे के पांचों बेटी क्रमश जयकुमारी,ललिता,फुलकुमारी, रंजिता एवम यशिका के द्वारा मृतात्मा को मुखाग्नि दिलवाया गया।,यह क्षेत्र में पहला मामला है जिसमे बेटियो ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया ।,,यह निश्चित तौर पे डभरा ब्लॉक के लिए एक उदाहरण साबित होगा । यूं तो बेटा बेटी एक समान का नारा सभी लगाते है लेकिन यह यथार्थ में नही होता,, भानू बंजारे द्वारा उठाये गया यह कदम सराहनीय है, और लोगो के लिए एक प्रेरणा है ताकि लोग बेटा बेटी को एक समान समझे और उनको समानता का अधिकार दे।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!