प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार बधाई एवं शुभकामनाएं दी
प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार बधाई एवं शुभकामनाएं दी
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। हरियाली अमावस्य में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दीन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वही दूसरी तरफ ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व को भी प्रदशित करता है। इस अवसर पर पप्पू अली ने नागरिकों एवं किसानों मजदूरों की खुशहाली की कामना की है। पप्पू अली ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्ष पूर्व 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत हरेली तिहार के दिन से गोबर खरीदी कार्य की शुरुआत की गई थी। इससे ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है। इस योजना से गौ पालक एवं महिला स्वा-सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया जा रहा है पप्पू अली ने कहा है कि गत वर्ष 2022 में हरेली तिहार के दिन प्रदेश सरकार द्वारा 4 रु प्रति लीटर की दर से गौ मूत्र की खरीदी अभियान कि शुरुआत की थी।इससे पशुधन संर्वधन को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है
Comments
Post a Comment