अवैध शराब बिक्री को लेकर पहंदा ग्रामवासी ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के समक्ष सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब बिक्री को लेकर पहंदा ग्रामवासी ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के समक्ष सौंपा ज्ञापन
जिला संवाददाता- लक्ष्मण लहरे की रिपोर्ट
सारंगढ:-- जिला मुख्यालय से महज 14 किलोमीटर समीप ग्राम पहंदा के 50 व्यक्ति आज दिनांक 26 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय व पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित ज्ञापन सौंपे है जिमसें गांव के कुछ रसूखदारो द्वारा गांव के स्कूल,मंदिर, व सार्वजनिक जगहों पर जोरों से शराब बिक्री कर रही है, जिसे प्रतिबंध लगाने के लिए ग्रामवासी एकजुट होकर गांव में पूर्ण शराब बंदी को लेकर आज ज्ञापन दिए है.। गांव के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश साहू ने कहा की हमारे गांव में शराब कोचियों को कई बार चेतावनी दी चुकी है व थाना केडार को भी कोई कार्यवाही नही कर रही , ग्रामीणों ने बताया कि केडार थाना द्वारा फोन या शिकायत करने पर जाँच में आते है और मोटी रकम ले जाकर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते है। इसलिए आज सरपंच व ग्रामवासी द्वारा पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर में शिकायत दिए है... 
सम्पूर्ण मामलों को लेकर सारंगढ जिले के डी.एस.पी. मनीष कंवर ने 2 दिन में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, ग्रामीणों द्वारा कथन है कि यदि गांव में अवैध शराबबंदी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने की अल्टीमेटम बताई।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !