कलेक्टर साहब,,, कार्रवाई नही कर सकते तो दुकान का उद्घाटन ही करा दीजिए
कलेक्टर साहब,,, कार्रवाई नही कर सकते तो दुकान का उद्घाटन ही करा दीजिए
नगर के जैजैपुर बाराद्वार मुख्य मार्ग से लगे शासकीय घांस मद भूमि पर नटवरलाल एंड संस द्वारा निर्मित दुकान को तोड़ने छूट रही जिला प्रशासन की पसीना
नोटिस भेजने का खेल,खेलते रहे अधिकारी इधर कब्जाधारी ने तान दी दो मंजिला दुकान
जैजैपुर:- सक्ती जिले में राजस्व विभाग के अधिकारी किस कदर शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाये है उसकी बानगी जैजैपुर तहसील कार्यालय में देखने को मिल रही है। जहां तहसील कार्यालय से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर ही जैजैपुर बाराद्वार से लगे मुख्य सड़क मार्ग की शासकीय भूमि पर नगर के एक रसूखदार व्यापारी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर आलीशान दुकान का निर्माण कर दिया और जैजैपुर तहसीलदार शासकीय भूमि पर हो रहे दुकान निर्माण को तोड़ने के बजाय नोटिस और स्थगन भेजने का खेल, खेलते रहे। ऐसा भी नही शासकीय घांस मद की बेशकीमती भूमि पर कब्जा कर दुकान का निर्माण हो रहा उसकी जानकारी तहसील कार्यालय को नही है। सबकुछ जानते हुए भी अधिकारी नोटिस भेज अपना जेब गर्म करते रहे और इधर नगर के रसूखदार व्यापारी नटवरलाल एंड संस ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसमें आलीशान दुकान तान दिया। उल्लेखनीय है कि, नगर पंचायत जैजैपुर में जैजैपुर बाराद्वार मुख्य मार्ग से लगे शासकीय घांस मद की भूमि खसरा नंबर 5160/1 रकबा 2.495 पर जैजैपुर में किराना दुकान संचालन करने वाले नटवर किराना दुकान के बेटे अभिषेक अग्रवाल ने अवैध रूप से कब्जा कर उसमें दो मंजिला आलीशान दुकान का निर्माण करा दिया है। जब दुकान निर्माण कार्य शुरू तभी नगर पंचायत जैजैपुर के उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रा ने इस पूरे मामले की शिकायत जैजैपुर तहसील कार्यालय सहित कलेक्टर, मुख्यमंत्री से करते हुए 3 मार्च 2023 को शासकीय भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रोक लगाने किया था। लेकिन जैजैपुर तहसील कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायत को हल्के में लेते हुए नटवर एंड संस से मिलीभगत करते हुए नोटिस भेजने का खेल खेलते रहे और इधर आलीशान दुकान का निर्माण हो गया। अब उसके उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसे लेकर नगर के लोगों में अब प्रशासन के प्रति आक्रोश फैल रही है, लोगों का साफ तौर पर कहना है अगर इसमें कलेक्टर द्वारा कार्रवाई नही किया जाता है तो नगर के सड़क किनारे स्थित शासकीय भूमि पर कब्जा कर दुकान का निर्माण करेंगे जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
अब हो रही तीसरी मंजिल का काम
आपको बता दे नटवरलाल एंड संस के संचालक अभिषेक अग्रवाल को तहसील कार्यालय जैजैपुर के अधिकारियों का कितना संरक्षण प्राप्त है, उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है। जहां 18 महीने पहले नपं जैजैपुर के उपाध्यक्ष द्वारा शासकीय भूमि बन रहे दुकान निर्माण को बंद शिकायत करने बाद कार्रवाई तो कुछ नही हुआ उल्टा दो मंजिला आलीशान दुकान का निर्माण हो गया। हद तो तब हो गई इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद भी अब नटवरलाल एंड संस के संचालक अभिषेक अग्रवाल द्वारा तीसरी मंजिल का कार्य कराया जा रहा है। जहां इसके द्वारा बाकायदा राजस्व विभाग को मैनेज करने की बात कही जा रही है। यही कारण है अधिकारी शासकीय जमीन पर कब्जा करने वाले को नोटिस दे रहे है। जबकि शासन की नियमानुसार शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले को नोटिस भेजने के बजाय सीधा कार्रवाई करना है। ताकि मामला आगे मत बढ़े लेकिन यहां अधिकारियों द्वारा नोटिस भेजते रहे और दुकान का निर्माण ही हो गया।
सांय सांय हो सरकार की छवि धूमिल
राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने दुकान,मकान निर्माण पर लगातार बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है। तो वही दूसरी ओर सक्ती जिला में प्रशासन शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के ऊपर मेहरबान बनी हुई है। इसी के चलते जैजैपुर के सड़क किनारे स्थित करोड़ो रूपये शासकीय भूमि पर आलीशान दुकान बन गया और राजस्व विभाग के अधिकारी हाथ पर धरे बैठे है। हद तो तब हो जाती है इन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नोटिस भेज कर कार्रवाई करने की कोरम पूरा कर अपना जेब गर्म करने में लगे है। जिसके चलते सरकार की छवि खराब हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन को इससे कोई मतलब नही है।
चक्काजाम करेंगे तब खुलेगी प्रशासन की आंख
शासकीय भूमि पर कब्जा कर बने दुकान की शिकायत करने वाले नपं की उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रा ने भाजपा सरकार नीति पर सवाल खड़े करते हुए बताया भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। यह सरकार अमीरों की सरकार है भाजपा के लोगों को गरीबों को सताने में मजा आता है। साथ ही गरीबो के आशियानों पर करवाई करके ये बुलडोजर कार्रवाई की बात करती है। जबकि असल मे इनकी सोंच अमीरों और रसूखदारों की मदद करने की रहती है। अगर ये सरकार और जिला प्रशासन नटवर लाल एंड संस के दुकान पर बुलडोजर नही चलाती है तो आंदोलन चक्काजाम करेंगे ताकि शासन प्रशासन की आंख खुले
Comments
Post a Comment