एक दिवसीय सीरत पाक कांफ्रेंस का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया !
एक दिवसीय सीरत पाक कांफ्रेंस का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया
तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट
दिनांक 2 नवम्बर 2024 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित सीरत कांफ्रेंस में पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सललल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सीरत-ए-तैय्यबा (जीवन-चरित्र) पर विचार-विमर्श किया गया।
इस कांफ्रेंस में अब्दुल हैदर देश-विदेश के विद्वानों, धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने पैगम्बर सल्लाहों अलैहे वसल्लम के जीवन, उनके संदेश और उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें मानवीय मूल्यों, दया, भाईचारे, समानता और न्याय पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पैगम्बर सल्लाहों अलैहे वसल्लम के जीवन के संदेश को फैलाना और उन्हें समाज में अमल में लाने का प्रयास करना था, ताकि समाज में आपसी सौहार्द और शांति कायम हो सके ।
अब्दुल हैदर अध्यक्ष ऑल इंडिया क़ौमी तंजीम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष उन्होंने आगे कहा कि अपनी पूरी जिंदगी में नबी पाक ने कभी भी कही भी किसी इंसान के लिए बुरा नहीं सोचा जो नबी जब किसी का बुरा नहीं सोचे वो नबी किसी को क्या नुकसान पहुंचाएंगे बस उनकी बातों को मुसलमान अपना ले कामयाबी उनके कदमों में होगी ।
दिल्ली जैसे भारत के दिल में ऐसा कार्यक्रम सीरत पाक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें इस्लाम के पैगम्बर सल्लाहों अलैहे वसल्लम की सीरत जीवनी को बताया गया जिस सख्श की सीरत अल्लाह ही बयान करे उनकी सीरत इंसान क्या बयान करे जिस दौर में आज मुसलमान जीवन बिता रहे है उसकी सिर्फ 1 वजह है कि मुसलमान अपने नबी की सीरत से हट कर दुनिया के रंग में रंग गया है ।
Comments
Post a Comment