प्रभात-फेरी के लिए रास्ते साफ करवाये पालिका: हरिरामानी

प्रभात-फेरी के लिए रास्ते साफ करवाये पालिका: हरिरामानी
तिल्दा-नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान 


नगर में गुरुनानक देव की जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विशाल स्तर पर सिंधी व सिक्ख समाज द्वारा मनाया जाता है। पूज्य सिंधी धर्मशाला में लगभग पखवाड़ा भर गुरु ग्रंथ साहब का पाठ और भजन-कीर्तन बड़े ही प्रेम भाव से होता है।
इस परिप्रेक्ष्य में रोज सुबह 4 बजे सभी सिंधी समाज के वार्डों से होते हुए नगर भ्रमण करके रैली के रूप में गुरु की संगत पूज्य धर्मशाला पहुँचती है। गुरुनानक जयंती पर विशाल लंगर का आयोजन हर वर्ष की भाँति पूरे नगरवासियों के लिए किया गया है।
इस अवसर पर सिंधी समाज के सक्रिय सदस्य व काँग्रेस के जिला महामंत्री विजय हरिरामानी ने लिखित रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया से अपील की है कि नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खासतौर पर प्रभात फेरी वाले मार्गों व वार्डों में कचरा उठाने व झाड़ू लगाने की निरंतर व्यवस्था की जाए।
हरिरामानी ने कहा कि गुरु-पर्व व गुरुनानक जयंती की रैली व प्रभात फेरी में सफाई की परंपरा हमेशा से रही है। सो सिंधी समाज व सिक्ख समाज की धार्मिक परंपरा व भावनाओं का ध्यान रखते हुए सफाई की विशेष व्यवस्था करवाने की उम्मीद पालिका प्रशासन व अध्यक्ष महोदया से करते हैं। साथ ही रास्ते की जो लाइट बंद हैं, उन्हें भी ठीक करवाने की अपील की है, ताकि सुबह 4 बजे निकली प्रभात फेरी में प्रकाश की उचित व्यवस्था हो सके। साथ ही आयोजन अवधि 15 नवम्बर तक आयोजन स्थल सिंधी धर्मशाला के आसपास निरन्तर सफाई की व्यवस्था भी करवाई जाए, यह अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !