पीएम श्री विद्यालय,डभरा से विकास चौहान का कौशल विकास कार्यशाला विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान पुणे में होंगे शामिल !
पीएम श्री विद्यालय,डभरा से विकास चौहान का कौशल विकास कार्यशाला विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ( आईआईएसईआर ) पुणे में होंगे शामिल !
सक्ती-डभरा:-- पीएम श्री अंतर्गत स्टेम शिक्षकों का क्षमता निर्माण कार्यशाला उच्च शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर साइंस एवं टेक्नोलॉजी में दक्ष करने आईसर पुणे में 26 अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यशाला समग्र शिक्षा एवं राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित है। पीएम श्री के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को उक्त प्रशिक्षण हेतु पुणे प्रस्थान करेगी। इस प्रशिक्षण में साइंस एवं टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा व क्रियाकलाप संपादित होंगे। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले व्याख्याताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षकों के कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ चरण में चयनित पी एम श्री विद्यालयों के सक्ती जिला से विकास चौहान, शरद सिंह,मयंका चंद्रा और अर्चना सिंह भी शामिल होंगे।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला शिक्षा अधिकारी एन .के . चंद्रा भारत सरकार की इस पहल की सराहना की तथा चयनित शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी है।
Comments
Post a Comment