पानी के लिये हाहाकार, गायब है विभाग और ठेकेदार,,,कोन सुनगा इनकी फरियाद ? ,,छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को ठेकेदार कर रहे है,, दागदार,,!

पानी के लिये हाहाकार, गायब है विभाग और ठेकेदार,,,कोन सुनगा इनकी फरियाद ? ,,छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को ठेकेदार कर रहे है,,  दागदार,,! 

बसन्त चन्द्रा की कलम से,,,,
डभरा:-- क्षेत्र में नल जल योजना का खुला उल्लंघन किया जा रहा है ठेकेदार द्वारा कहीं पानी टंकी बनवाया लेकिन वहां पानी सप्लाई नही तो कहीं पर घटिया पाईप बिछा दिया गया है जिससे पानी ग्रामीणों तक पहुंच नही रहा जिससे क्षेत्रवासियों को पानी का भारी समस्या जूझना पड़ रहा है दूसरी तरफ ठेकेदार और संबंधित विभाग को इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
विदित हो कि शासन के द्वारा लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर नल जल योजना लाई है जिससे गांव गांव, घर घर तक पानी पहुँचाई जा सके लेकिन क्षेत्र में नल जल योजना का खुला उल्लंघन हो रहा है ठेकेदार और विभाग मिलकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट कर दिए हैं कहीं पर टंकी अधूरा है तो कहीं पाईप लाईन अधूरा तो कहीं टंकी बना दिये हैं तो पानी की व्यवस्था नहीं है ठेकेदार पूरे मनमानी तरीके से कार्य किये हैं। ताजा उदाहरण जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत केनापाली का है जहां ठेकेदार के द्वारा पाईप बिछाया गया है जो बहुत ही घटिया दर्जे का है पानी चालू करते ही जगह जगह लीकेज हो गया है जिससे बंद करना पड़ गया है और अब वहां गर्मी के दिनों में पानी की भयंकर समस्या उत्पन्न हो गई है सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा ठेकेदार और विभाग को मरम्मत करने का गुहार लगा रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के पक्ष में खड़े होते दिखाई दे रहे हैं और ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं दूसरी तरफ ठेकेदार के द्वारा सरपंच के उपर हैण्ड ओवर लेने का दबाव डाला जा रहा है।
इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी पी के श्रीवास्तव ने कहा कि इस संबंध में ठेकेदार के मनमानी के विरुद्ध अनेकों बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया हूँ लेकिन उच्च अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !