तिल्दा नेवरा मे सदगुरु कबीर प्रागट्य उत्सव 29/05/2025 को मनाने की तैयारी !
तिल्दा नेवरा मे सदगुरु कबीर प्रागट्य उत्सव 29/05/2025 को मनाने की तैयारी !
तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा :-- स्थानीय कबीर पंथ समाज के लोगो द्वारा तिल्दा नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सदगुरु कबीर साहब का प्रकट उत्सव दिनांक 29 - 5 - 2025 दिन गुरुवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया है श्री सदगुरु कबीर सत्संग सेवा समिति के पदाधिकारी में लालू राम साहू ,भूषण मानिकपुरी , महंत कुंज दास तथा मानसिंह साहू ने हमें बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष उत्सव को विस्तार दिया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समायोजित किए गए हैं !
दीप प्रज्वलन , पूजा आरती , गुरु महिमा पाठ , सत्संग ,भजन कीर्तन के साथ ही साथ प्रसाद व शरबत वितरण 11:00 से चालू होकर अनवरत शाम 5:00 बजे तक चलता रहेगा इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है यह कार्यक्रम आश्रय स्थल जीप स्टैंड दीनदयाल उपाध्याय चौक पर किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समस्त श्रद्धालु संत जनों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समिति अध्यक्ष लालू राम साहू ने की है !
Comments
Post a Comment