मेधावी छात्रा के गृहग्राम जाकर जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया ,,सांसद कमलेश जांगड़े एवं संयोगिता सिंह जूदेव पहुंचे मेधावी छात्रा पल्लवी बंजारे के घर
मेधावी छात्रा के गृहग्राम जाकर जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया
सांसद कमलेश जांगड़े एवं संयोगिता सिंह जूदेव पहुंचे मेधावी छात्रा पल्लवी बंजारे के घर
डभरा:-- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डभरा के दसवीं की टॉपर छात्रा पल्ल्वीं बंजारे के घर जाकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं मीडिया पैनेलिस्ट श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। उक्त सम्मान कार्यक्रम में श्री भूपेन्द्र शंकर पटेल, भाजपा डभरा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारेठ, शैलेश बंजारे सरपंच पीतांबर पटेल तथा विद्यालय की ओर से संस्था प्रमुख श्री हेमचरण पटेल श्री नित्यानंद पुरी गोस्वामी श्री हेमचंद पण्डा भी उपस्थित रहे ।
मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव एवं सांसद कमलेश जांगड़े ने छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना की।पल्लवी बंजारे ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.66 प्रतिशत लाकर अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
Comments
Post a Comment